क्या आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं? यदि आप करते हैं तो आपने पेनी स्टॉक शब्द जरूर ही सुना होगा।
पेनी स्टॉक वह स्टॉक होते हैं जिनका मूल्य बहुत ज्यादा कम होते हैं।
भारत में कई ऐसे penny stock है जिनका मूल्य 5 रूपए से भी कम है। हम आपको बता दे कि कुछ penny stock 1 रूपए में भी मिल जाते है।
अब सवाल यह आता है कि क्या पैनी स्टॉक्स को लेना सही है या नहीं? penny stock स्टॉक लेना अधिकतर बार बुरा साबित होता है।
कई लोग का ऐसा भी सोचना होता है कि पेनी स्टॉक लेने के बाद कुछ दिन में उसका मूल्य बढ़ जाता है, जिससे फायदा ही पहुंचता है।
हम आपको बता दें कि पेनी स्टॉक का मूल्य कुछ-कुछ समय पर सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है लेकिन मूल्य बढ़ जाने के बाद उसको बेचना बहुत कठिन हो जाता है।
मूल्य बढ़ जाने के बाद अधिकतर लोग उस penny stock को बेचना ही पसंद करते हैं।
इसके कारण कुछ ही समय बाद फिर से उस पेनी स्टॉक का मूल्य सामान्य हो जाता है और आपका कोई फायदा नहीं होता है।
हम आपको बता दें कि पेनी स्टॉक में एक बार पैसा निवेश कर देने के बाद आपका निवेश किया हुआ पैसा भी जल्दी बाहर नहीं निकलता है।