हेलो दोस्तों क्या आपको लोन लेने की जरूरत पड़ गई है? और आप जानना चाहते हे Aadhar se loan Kaise le|आधार से लोन कैसे लें? यदि आपको लोन लेना है तो हम आपको बता दें कि आधार से भी लोन लिया जा सकता है। यदि अब आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि आधार से लोन कैसे लें? तो चलिए आज के इस पोस्ट में हम आपको विस्तार पूर्वक बताते हैं कि आप आधार कार्ड से किस प्रकार से लोन ले सकते हैं, इसके साथ ही साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि आधार से कितना लोन मिल सकता है, आधार से लोन लेने के लिए क्या करना होता है, आधार से लोन किस बैंक से मिलता है, आदि। तो इन सभी के जानकारी को जानने के लिए आप इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें जिसका टाइटल Aadhar se loan Kaise le।

आधार से लोन कौन ले सकता है?
घर बैठे ऑनलाइन आधार से लोन कैसे लें चलिए इस पोस्ट की शुरुआत में ही हम आपको यह बता देते हैं कि आधार कार्ड से कौन लोन ले सकता है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो आधार कार्ड से लोन लेने के लिए कौन पात्र होगा तो यह कुछ इस प्रकार से है:
- आधार से लोन लेने के लिए जो भी आवेदन कर्ता आवेदन कर रहा है वह भारतीय वासी होना चाहिए।
- आधार से आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- जितना भी व्यक्ति लोन लेना चाहता है उसके बराबर उसके आय होना चाहिए।
- आवेदन कर्ता का सक्रिय बैंक अकाउंट होना चाहिए।
आधार से लोन लेने के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए?
चलिए अब हम आपको बताते हैं कि आधार कार्ड से लोन लेने के लिए आपके पास कौन कौन से दस्तावेज होनी चाहिए। तो यह कुछ इस प्रकार से है:
- आवेदन कर्ता का आईडी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदन कर्ता के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- आवेदन कर्ता के पास वर्तमान निवास प्रमाण पत्र भी होना बहुत जरूरी है।
- यदि आवेदन कर्त्ता नौकरी करता है तो उसके पास सैलरी पाने का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- यदि आवेदन करता बिजनेस करता है तो बिज़नेस का दस्तावेज भी होना चाहिए।
- आवेदन कर्ता के पास एक मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी भी होना अनिवार्य है।
आधार कार्ड से 10,000 का लोन कैसे मिलेगा

चलिए हम आपको अब यह बताते हैं कि आधार कार्ड से 10000 का लोन कैसे मिल पाएगा। यदि आप यह जाना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि आधार कार्ड से 10000 का लोन आप घर बैठे भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक में भी जाकर 10000 का लोन हासिल कर सकते हैं।
यदि आप घर बैठे ₹10000 या उससे ज्यादा घर का लोन हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले एक अच्छे ऐप का चयन करना होगा, जो ऐप आधार कार्ड पर लोन देती है। वैसे तो बहुत से ऐसे ऐप है जो कि आधार कार्ड पर आपको लोन बहुत आसानी से दे देंगे, लेकिन हर किसी एप्प पर विश्वास करना काफी मुश्किल हो जाता है। हम आपको कुछ एप्प के नाम बता देते हैं जो कि आधार कार्ड पर सुरक्षित लोन देती हैं इनका नाम कुछ इस तरह से है, Buddy Loan, NAVI, PaySense.
हम आपको यह भी बता दें कि आप किसी थर्ड पार्टी ऐप के अलावा आप अपने बैंक के द्वारा दिए गए ऐप से भी आधार पर लोन हासिल कर सकते हैं। यदि आपका बैंक अकाउंट एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, आदि में तो आपको उन बैंक द्वारा ऐप प्रदान करवाया जाता है जिस ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
इन ऐप में आप अपने अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर के जरिये लॉगइन कर सकते हैं और उसके बाद आप बहुत ही आसानी से लोन को हासिल कर सकते हैं। यह लोन आपके बैंक द्वारा दिया जाएगा तो आपको किसी प्रकार की कोई चिंता लेने की भी कोई जरूरत नहीं होगी।
ऑनलाइन आधार कार्ड से लोन कैसे लें?

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि आप किस प्रकार से आधार कार्ड से लोन ले सकते हैं। आधार कार्ड से लोन लेने के लिए आपको सबसे पहले यह तय करना होगा कि आप किस एप्प/वेबसाइट से लोन लेना चाहते हैं और इसके साथ ही साथ आपको यह भी तय कर लेना होगा कि आप कितना पैसा लोन के रूप में लेना चाहते हैं। हम आपको बता दें कि हर एक ऐप का ब्याज दर अलग-अलग होता है।
किसी ऐप/वेबसाइट जोकि लोन प्रदान करती है उसका ब्याज दर अन्य किसी भी लोन देने वाले वेबसाइट और ऐप से काफी ज्यादा होता है तो कुछ का कम होता है। इसके अलावा कुछ ऐसे एप्स और वेबसाइट भी होते हैं जो कि काफी कम दस्तावेज और बेकार क्रेडिट स्कोर होने पर भी लोन प्रदान कर देते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो कि हाई क्रेडिट कोर होने पर ही लोन प्रदान करते हैं। इस पोस्ट के नीचे हम आपको कुछ प्रसिद्ध ऐप और उनके द्वारा दिए जाने वाले कम से कम और अधिक से अधिक लोन और उनके ब्याज दर के बारे में बताने वाले हैं। तो उस लिस्ट को भी आप चेक कर सकते हैं।
जब आप किसी एप/वेबसाइट को लोन लेने के लिए चुन ले और आप यह तय कर लें कि आप कितना लोन ले सकते हैं तो आपको कुछ प्रक्रिया फॉलो करना होगा जो कुछ इस प्रकार से है:
- लोन देने वाले ऐप को प्ले स्टोर या एप स्टोर से ही अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल करें।
- अब उस ऐप में अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करें और उसके साथ ही अपने ईमेल आईडी को भी दर्ज करें।
- अब आप अपना सही नाम और अपना पता ऐप में दर्ज करें।
- अब आप ऐप में लॉगिन हो चुके होंगे। आपको इस समय ऐप में कई ऑप्शन देखने को मिल रहा होगा।
- उस ऐप में आपको एक ऑप्शन जरूर देखने को मिल रहा होगा जिस पर लिखा होगा “इंस्टेंट लोन” या “पर्सनल लोन” आप उस पर क्लिक कर दे।
- अब आपके सामने एक पेज खुल गया होगा जिसमें आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल और कितना पैसा आप लोन लेना चाहते हैं यह सब दर्ज करना होगा। इस सब को ध्यान पूर्वक दर्ज कर दें।
- अब आपको कुछ ही पल में रिजल्ट देखने को मिल जाएगा कि आप कितना लोन हासिल कर सकते हैं।
- अब आप उसमें दिए के “Proceed to loan” बटन पर क्लिक करके लोन को अपने बैंक अकाउंट में हासिल कर सकते हैं।
आधार कार्ड पर लोन देने वाले ऐप कौन-कौन से हैं?

चलिए अब हम आपको यह बताते हैं कि आधार कार्ड पर लोन देने वाले ऐसे कौन-कौन से बेहतर ऐप है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आसानी से घर बैठे लोन को हासिल कर सकते हैं। हम आपको बताएंगे की किस एप्प के द्वारा ब्याज दर कितना लिया जाता है और किस एप के द्वारा कितना कम से कम पैसा और अधिक से अधिक पैसा लोन के रूप में लिया जा सकता है।
अप्प का नाम | ब्याज दर (प्रति माह) | न्यूनतम और अधिकतम ऋण राशि | ऐप्लिकेशन रेटिंग (5 स्टार में से) |
PaySense | 1.4 – 2.3% | ₹ 5,000 – ₹ 5 लाख | 4.5 |
Dhani | 13.99% P.A | ₹ 1,000 – ₹ 15 लाख | 3.6 |
Indialends | 10.75% – 25% (APR) | ₹ 15,000 – ₹50 लाख | 3.8 |
KreditBee | 24% – 29.95% (P.A.) | ₹ 1,000 – ₹3 लाख | 4.4 |
NIRA | 1.67% – 2.25% | ₹ 10,000 – ₹ 1 लाख | 4.4 |
CASHe | 2.5% | ₹ 1000 – ₹4 लाख | 4.4 |
Money View | 1.33% | ₹ 5,000 – ₹ 5 लाख | 4.6 |
EarlySalary | 12% – 30% (P.A.) | ₹ 8,000 – ₹ 10 लाख | 4.5 |
SmartCoin | 36% (P.A.) | ₹ 1,000 – ₹ 70,000 | 4.6 |
Home Credit | Starts at 2% | ₹ 10,000 – ₹ 5 लाख | 4.3 |
LazyPay | 18% – 25% (P.A.) | ₹ 10,000 – ₹ 1 लाख | 4.4 |
mPokket | 0% – 48% (P.A.) | ₹ 500 – ₹ 30,000 | 4.4 |
FlexSalary | Maximum 36% (APR) | ₹ 4,000 – ₹ 2 लाख | 4.5 |
Bajaj Finserv | 13% – 35% (P.A.) | ₹ 10,000 – ₹ 25 लाख | 4.2 |
PayMe India | 1% – 36% | Upto ₹ 2 लाख | 4.4 |
LoanTap | Starts at 11% (P.A) | ₹ 50,000 – ₹ 10 लाख | 3.7 |
RupeeRedee | 3% | ₹ 2,000 – ₹ 25,000 | 3.9 |
Stashfin | 11.99% – 59.99% APR | ₹1000 – ₹ 5 लाख | 4 |
आधार पर कितने प्रकार का लोन ले सकते हैं?
आधार से लोन लेने के बारे में सोच कर कई लोगों के मन में यह विचार आता है कि आधार से लोन कितने प्रकार का ले सकते हैं और आधार के जरिए लिए गए लोन का किन किन जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं। कई लोग यह भी सोचते हैं कि क्या आधार से होम लोन ले सकते हैं या शादी करने के लिए लोन ले सकते हैं। तो चलिए हम आपको यही बताते हैं।
- पर्सनल इस्तेमाल के लिए
- वेतनभोगी कर्मचारियों और स्वनियोजित के लिए होम लोन
- प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लोन
- किसी दूसरे को बैंक ट्रांसफर करने के लिए
- आधार ग्राम उन्नति के लिए लोन
- प्लॉट खरीद या निर्माण के लिए लोन
- घर की मरम्मत के लिए लोन
- घर के विस्तार के लिए लोन
- गैर आवासीय संपत्ति की खरीद या फिर निर्माण के लिए लोन
हम आपको बता दें कि आप जो लोन आधार कार्ड से हासिल करते हैं उसका इस्तेमाल आप अपने जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है। लेकिन कुछ ऐसे लोन देने प्लेटफार्म भी होते हैं जिनके नियम कानून होते हैं पैसा इस्तेमाल करने से जुड़े। यदि उनके नियम कानून को पढ़ लेते हैं तो आप अच्छे से समझ पाएंगे कि आप उसका कहा इस्तेमाल कर सकते हो और कहा नहीं।
किसी बैंक से आधार कार्ड पर लोन कैसे ले?
तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि आप किस प्रकार से किसी नजदीकी बैंक से अपने आधार कार्ड पर लोन हासिल कर सकते हैं। तो इसके लिए जिस भी बैंक में आपका अकाउंट है उस बैंक में जाए। ऐसा करने से आपको लोन मिलने के चांस कई गुना बढ़ जाएगा। यदि आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां पर आप का बैंक अकाउंट किसी भी बैंक में नहीं है तो आप ऐसे किसी बैंक में जाएं जोकि लोन प्रदान करने के लिए काफी अच्छी बैंक है।
बैंक में जाने के बाद आप लोन के लिए बैंक के कर्मचारी से बात कर सकते हैं। इसके बाद आपको बैंक कर्मचारी द्वारा लोन के लिए एक फॉर्म दे दिया जाएगा। इस फॉर्म में आपको अपना पूरा विवरण भरना होगा। इस विवरण को आप ध्यान पूर्वक भरे। इस फॉर्म को भरने के बाद आपको बैंक में उस फॉर्म को अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य जरूरी दस्तावेज के साथ जमा करना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद आपको लोन कुछ दिनों में ही मिल जाएगा।
ऑनलाइन बैंक से लोन कैसे लें?
जैसे कि अभी हमने आपको ऊपर बताया कि आप बैंक से आधार कार्ड पर कैसे लोन ले सकते हैं। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि आप ऑनलाइन बैंक से लोन आधार पर किस प्रकार से ले सकते हैं। इसको लेने के लिए आपका बैंक अकाउंट जिस भी बैंक में हो आप उस बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको उस वेबसाइट के मैन्यू या फूटर में लोन का एक ऑप्शन देखने को मिल जाएगा, उस ऑप्शन पर आप क्लिक कर ले। यदि आपको लोन ऑप्शन नहीं मिलता है तो आप गूगल पर अपने बैंक का नाम और उसके बाद आधार लोन सर्च करें। उदाहरण के तौर पर यदि आपका अकाउंट आईसीआईसीआई बैंक में है तो आप गूगल पर सर्च कर सकते हैं “आईसीआईसीआई बैंक आधार लोन”।
उसके बाद आपको अपनी लोन loan eligibility को चेक करना होगा। इसके लिए आपको अपना आधार नंबर और पैन नंबर दर्ज करना होगा। अपने आधार पर द्वारा अपने loan eligibility को चेक करने के बाद आपको बैंक द्वारा कई प्रकार के लोन के ऑप्शन दिए जाएंगे। आपको जो भी लोन का ऑप्शन सही लगे आप उसका चयन कर ले और उसके बाद आपके सामने आपके बैंक के द्वारा लोन पर जो नियम कानून लागू होते हैं उसका पूरा विवरण आ जाएगा। उसको ध्यान पूर्वक पढ़ कर उसको एक्सेप्ट कर के आगे बढ़ जाए। आगे बढ़ने के बाद आपको अपने पर्सनल दस्तावेज को अपलोड करना होगा जो कि हमने आपको इस पोस्ट के ऊपर में ही बताया कि आधार के लिए क्या-क्या दस्तावेज चाहिए होते हैं।
दस्तावेज को अपलोड करने के बाद आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर ऐड करने का ऑप्शन आ सकता है। यदि आप जिस बैंक से लोन लेना चाहते हैं उस बैंक में आपका अकाउंट नहीं है तो आपका अपना बैंक अकाउंट जोड़ना होगा। वही अगर आपका अकाउंट है तो वह अकाउंट नंबर ऑटोमेटिक फेच कर लगेगा आप उसको सेलेक्ट करके आगे बढ़ जाएंगे जाएं। कुछ ही देर में आपको लोन का सक्सेसफुल मैसेज भी मिल जाएगा और मैसेज मिलने के कुछ देर बाद ही आपके बैंक अकाउंट में पैसे भी आ जाएंगे।
FAQs
आधार पर कितना रुपए लोन मिल सकता है?
हम आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा इस योजना जो कि आधार कार्ड पर लोन पाने की योजना है इस योजना के तहत आप अधिक से अधिक ₹100000 तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं।
क्या आधार पर तुरंत लोन मिल सकता है?
बिल्कुल हां, आधार कार्ड से तुरंत लोन प्राप्त किया जा सकता है लेकिन इसके लिए सही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का चयन करना जरूरी होता है।
आधार कार्ड से मिली लोन पर कितना ब्याज दर होता है?
आधार कार्ड पर मिले लोन का ब्याज दर 9% से 15% तक हो सकता है।
निष्कर्ष आधार से लोन कैसे लें?
तो मित्रों आज के इस पोस्ट में हमने आपको विस्तार पूर्वक बताया कि आप किस प्रकार से आधार कार्ड पर लोन हासिल कर सकते हैं। हमने आपको यह भी बताया कि आप किस प्रकार से मोबाइल से भी आधार पर लोन हासिल कर सकते हैं और ऑफलाइन बैंक में जाकर भी किस प्रकार से लोन हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा हमने आपको यह भी बताया कि कौन-सा मोबाइल एप कितना ब्याज दर लेता है लोन देने पर। तो कुछ इस तरह से हमने आधार से लोन लेने पर बहुत प्रकार की जानकारियां दिया। हम उम्मीद करते हैं कि आप को अब यह पता चल गया होगा कि आधार पर लोन कैसे ले सकते हैं। यदि अब भी आपके मन में आधार से लोन लेने से जुड़ा कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।