शेयर बाजार: सेंसेक्स 284 अंक ऊपर, निफ्टी 16605 पर बंद हुआ; इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेजी

इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी , भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 284 अंक बढ़कर 55681 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 84 अंक बढ़कर 16605 पर बंद हुआ।

इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी
सेंसेक्स पर इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा सहित शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इंडसइंड बैंक 7.88 प्रतिशत बढ़कर 948.15 पर बंद हुआ। बजाज फाइनेंस 3.27 प्रतिशत बढ़कर 6268.80 पर बंद हुआ। हालांकि डॉ. रेड्डी लैब्स, कोटक महिंद्रा, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। डॉ. रेड्डी लैब्स 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4373.00 पर बंद हुआ। कोटक महिंद्रा 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 1805.75 पर बंद हुआ।

Translate »